मैनपुरी। अब पीएलवी सीएससी में (पैरा लीगल वालंटियर) ऑनलाइन काम करेंगे। कोरोना काल में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने पीएलवी की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। पीएलवी के काम की मॉनीटरिंग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 32 पीएलवी को ऑनलाइन काम करने के लिए 27 जनसेवा केंद्रों (सीएससी) पर जिम्मेदारी दी है। सीएससी पर मौजूद रहकर पीएलवी जरूरतमंदों को विधिक सहायता और जानकारी देंगे। पीएलवी के कार्यों की मॉनीटरिंग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। सीएससी संचालक ही पीएलवी के काम को प्रमाणित करेंगे। पीएलवी को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन किए गए काम को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा करना होगा। पीएलवी के नवीनीकरण का आधार उनका ऑनलाइन काम ही होगा।
पीएलवी को सीएससी पर काम करने को कहा गया है। पीएलवी को सीएससी पर मौजूद रहकर ऑनलाइन काम करना होगा। पीएलवी के काम का नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जाएगा।
एसपी सिंह, जिला समन्वयक सीएससी