फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश: रेल ट्रैक पर रखे मिले खंभे, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी झेलम एक्सप्रेस

Sat, 19 Oct 2019 05:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली रेल ट्रैक पर ट्रेन पलटाने की साजिश रची गई। मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में रेल ट्रैक पर किसी ने दो खंभे रख दिए। गनीमत रही कि चालक की सर्तकता की वजह से बड़ी साजिश नाकाम हो गई। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।  
विज्ञापन


गांव कुरकंदा के समीप रेल लाइन पर फैंसिंग के टूटे दो खंबे रखे हुए थे। शुक्रवार देर रात इस लाइन पर आ रही झेलम एक्सप्रेस के चालक को खंभे दिखाई दिए तो इमरजेंसी लगाकर ट्रेन रोक दी। अचानक झटका लगाने पर ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। 

जब ट्रेन रुकी तो यात्रियों एक-दूसरे से जानकारी ली। बाद में पता चला कि ट्रैक पर खंभे रखे हुए हैं। ट्रेन के चालक दल ने खंभे हटाकर किनारे किए और आरपीएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने छानबीन की। इस दौरान काफी देर तक झेलम एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने थाना फरह में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हैरत की बात यह कि फरह पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।  फरह पुलिस और रिफाइनरी पुलिस में इस मामले को लेकर सीमा विवाद है । दोनों थाने एक-दूसरे पर मामला टाल रहे हैं । 

इस स्थिति में लेखपाल को पैमाइश के लिए बुलाया गया। पैमाइश के बाद लेखपाल ने बताया कि यह मामला थाना फरह क्षेत्र का है । वहीं इस सूचना से रेलवे के अफसरों को अवगत करा दिया गया है। ट्रैक पर खंभे रखे जाने के पीछे साजिश की भी आशंका जताई जा रही है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें