फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महिलाओं की दुर्दशा

विज्ञापन
13एमएनपी-20-सपा कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं महिला कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू का जन्मदिन सपा महिला सभा ने राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाकर समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम किया। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी ने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं की दुर्दशा हो रही है। उनके साथ अपराध और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा महिला स्वास्थ्य सेवाओं में कमी एवं प्रसूत सेवाओं की अनदेखी से पोषण की समस्या पैदा हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को अपमानित होना पड़ रहा है। गरीब व निराश्रित महिलाओं को पेंशन, कन्याओं के विवाह के लिए सपा शासन में मिलने वाला कन्या अनुदान और उच्च शिक्षा के लिए बालिकाओं को मिलने वाला प्रोत्साहन बंद हो गया है। महिलाएं मतभेद और प्रलोभन छोड़कर भाजपा सरकार से मुक्ति पाने का संकल्प लेकर 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनवाने के लिए काम करें।
विधायक राजू यादव, सोबरन सिंह यादव, ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, एमएलसी अरविंद यादव, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव, रामनरायन बाथम, सुखवीर सिंह यादव, अवनीश शाक्य, रेनू कटारिया, कृष्णादास लोधी, गीता यादव, सुमन दिवाकर, बाला यादव, एकता रावल, रेखा यादव, मंजू यादव, अमृता गुप्ता, राजकुमारी रावल, अनीता दिवाकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें