फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यात्रियों का हाल-बेहाल, सचखंड 10 तो कर्नाटका 7 घंटे की देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेनों का संचालन लड़खड़ा गया। 24 से ज्यादा ट्रेनें अपने तय समय से घंटों की देरी से आगरा के स्टेशनों पर पहुंचीं। शताब्दी, वंदेभारत भी दो घंटे देरी से आईं। कर्नाटका एक्सप्रेस 7 घंटे लेट पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे लेट रही। यात्रियों में कड़ाके की ठंड में बिना किसी इंतजाम के इंतजार भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


दक्षिण एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस और महाकौशल दो घंटे की देरी से आगरा कैंट पर पहुंची। तेलंगाना 1:20 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 4:35 घंटे, राजधानी एक्सप्रेस साढ़े नौ घंटे, पटना-कोटा तीन घंटे, गोल्डन टेंपल, राजधानी, नंदा देवी एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस भी चार से पांच घंटे की देरी से आगरा आईं। राम नगर के अवधेश प्रसाद का कहना था कि इतनी सर्दी में भी प्लेटफार्म पर कोई इंतजाम नहीं हैं। सर्कुलेशन एरिया तक में यात्री ठिठुरते हुए इंतजार कर रहे हैं।

रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार नागरथ का कहना है कि स्टेशनों पर साधारण कोचों से लेकर स्लीपर तक के यात्री इन दिनों परेशान हैं। घंटों अतिरिक्त सफर करना होता है। यात्रा के दौरान ट्रेनों में पानी की समस्या पैदा हो रही है। शौैचालयों में पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें