फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुकदमा लड़ने के लिए वकील दिला दो साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज कमल सिंह ने बृहस्पतिवार को जेल का निरीक्षण किया। बैरकों में बंदियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए। दो बंदियों ने मुकदमा लड़ने के लिए नि:शुल्क वकील दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव बृहस्पतिवार को चीफ डिफेंस काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी, सहायक डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, अनुज कुमार दीक्षित, जेल विजिटर सुनील कुमार के साथ जेल में पहुंचे। जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर रतन प्रिया, जेल विजिटर सुनील कुमार यादव को साथ लेकर बैरक संख्या पांच, छह, नौ-ए, बी, 10-ए, 11ए-बी, 13 ए-बी, महिला बैरक व पाकशाला का निरीक्षण किया।
जेल में बंदी ओमकार, बक्से खां ने बताया कि उनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है। मुकदमा लड़ने के लिए उनको नि:शुल्क वकील चाहिए। प्राधिकरण सचिव ने जेल अधीक्षक से कहा कि दोनों बंदियों के प्रार्थनापत्र विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजें। जेल अस्पताल के निरीक्षण में छह बीमार बंदी भर्ती मिले। एक बंदी कुंवरचंद्र ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने की मांग की। बंदियों ने बताया कि सर्दी पड़ने लगी है। उनको गर्म कपड़ेकी व्यवस्था की जाए। प्राधिकरण सचिव ने जेल अधीक्षक को समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें