लाॅन टेनिस प्रतियोगिता की विजेता टीम
आगरा। प्रथम आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा के तहत आगरा क्लब में शनिवार को लॉन टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन मुकाबलों में अर्से सेठ, अरिहन वर्मा, मनन भार्गव और पीयूष कुमार ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिला न्यायाधीश महेश नौटियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। लॉन टेनिस के संयोजक कमल चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 101 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। निर्णायकों में आशीष वर्मा, शांतनु वर्मा, आर्या वर्मा और रुद्रांश कुंभज शामिल हैं। इस दौरान आगरा क्लब के खेल निदेशक ग्रुप कैप्टन किंशुक कुमार, सचिव राहुल पालीवाल, आरबी सिंह, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।