आगरा। जेबीपीएल कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के सीजन-2 का शनिवार को बमरौली कटारा स्थित ग्राउंड पर आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में ब्रदर इंडोर क्रिकेट क्लब ने राजपूत रॉयल्स को 69 रनों से हराया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बमरौली कटारा के थाना प्रभारी दीपक कुमार तिवारी ने किया। ब्रदर इंडोर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाए। राजपूत रॉयल्स की टीम 116 रन ही बना सकी। ब्रदर इंडोर के जावेद शमीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में शिवा जाधव व छोटू ठाकुर ने अंपायरिंग और प्रयाग भास्कर ने कमेंट्री की। इस दौरान सतेंद्र सिंह राणा, मोहन राणा, सम्मी, हार्दिक, संतोष और मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।