कासगंज। प्रदेश स्तरीय कुश्ती व बॉक्सिंग के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 22 सितंबर को मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीद नगर सोरोंजी में जिला स्तरीय ट्रायल होगा।
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी की आयु 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य होनी चाहिए। चयनित खिलाड़ी 26 सितंबर को अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। चयनित खिलाड़ी 4 से 6 अक्तूबर तक आगरा में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरुष बॉक्सिंग के खिलाड़ियों के चयन के लिए भी ट्रायल होगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 8 अक्तूबर को अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में सहभागिता करेंगे। मंडलीय टीम में चयन होने पर खिलाड़ी 13 से 16 अक्तूबर तक मेरठ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।