फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एशियन लैक्रॉस चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने निखारा कौशल

Tue, 31 Mar 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चीन में 21 से 25 अप्रैल तक प्रस्तावित एशियन लैक्रॉस चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को आगरा में समाप्त हो गया। जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में यह शिविर 25 मार्च को शुरू हुआ था। इसमें देश के 15 राज्यों से आए 30 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल को निखारा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को फिटनेस, तकनीकी कौशल, टीम संयोजन और मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। खास बात यह रही कि आगरा में आयोजित इस शिविर से पहले टीम के खिलाड़ी देश के उपराष्ट्रपति और खेल मंत्री से भी मिले थे। लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित शिविर का सफल संचालन शकील खान, नीरज बत्रा, राजपाल और राजेश शर्मा ने किया। चयनित खिलाड़ी एशियन लैक्रॉस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। साक्षी सिंह, कोपल गुप्ता और शिव्या शर्मा भी उन खिलाड़ियों में शामिल रहीं, जिन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें