आगरा। सिकंदरा स्थित सोनेट क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को सोनेट कप अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में सोनेट क्रिकेट एकेडमी ने हरीश राघव क्रिकेट एकेडमी को हराकर जीत से शुरुआत की। टॉस जीतकर हरीश राघव क्रिकेट एकेडमी ने 28.2 ओवर में 137 रन बनाए। सोनेट क्रिकेट एकेडमी ने 18 ओवर में 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आर्यन चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरजीत सिंह और सुनील शर्मा ने दिया।