फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छोटे शहरों के खिलाड़ी भी दिखा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दम

Mon, 23 Mar 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय बॉक्सिंग टीम अब आगामी ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखकर तैयारी में जुट गई है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के लिए बड़ी परीक्षा साबित होंगी। ये बातें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) रोहतक के बॉक्सिंग हेड कोच दलवीर सिंह ने कही।
विज्ञापन

वह अपने शिष्य गगनदीप के शादी समारोह में शामिल होने आगरा आए थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में बॉक्सिंग का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। छोटे शहरों के खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दम दिखा रहे हैं। आगरा, मेरठ, भिवानी और रोहतक जैसे शहर अब बॉक्सिंग के उभरते केंद्र बनते जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उतारकर अनुभव दिया जा रहा है, जिससे उनकी तैयारी मजबूत हो सके। एशियन चैंपियनशिप, वर्ल्ड चैंपियनशिप और ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट बेहद अहम होंगे। इन प्रतियोगिताओं के प्रदर्शन के आधार पर ही ओलंपिक टीम का चयन होगा। खिलाड़ियों की फिटनेस, डाइट, रिकवरी, स्पैरिंग, वीडियो एनालिसिस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें