फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म बदला, दर्जनभर रेलगाड़ियां हुईं प्रभावित

Wed, 06 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गत‌िमान एक्‍सप्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 गतिमान एक्सप्रेस को आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर छह पर रोका जाना था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया। इसके कारण करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हुईं। दोपहर 12:30 बजे गतिमान को प्लेटफार्म नंबर एक से शंटिंग करके छह पर ले जाया गया। इसके बाद ही ट्रैक क्लिीयर हो सका। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें, आगरा रेल मंडल के अधिकारियों ने गतिमान एक्सप्रेस को आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर लाने की तैयारी की थी। छह पर ट्रेन को रोका जाना था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण छह नंबर प्लेटफार्म के स्थान पर गाड़ी को प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया। इसके कारण प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ियां प्रभावित हुईं। पूर्वाह्न 11:.30 बजे आने वाली निजामुद्दीन-अर्नाकुलम ट्रेन के बदले प्लेटफार्म (दो नंबर) पर आने की उद्घोषणा होने पर यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्री किसी तरह प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। गतिमान एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर एक पर आने के कारण तूफान एक्सप्रेस, खजुराहो, झेलम, केरल एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस समेत एक दर्जन गाड़ियां प्रभावित रहीं। इस बारे में रेल अधिकारियों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। शंटिंग के बाद गतिमान को शाम को प्लेटफार्म नंबर छह से दिल्ली रवाना किया ।

हादसा रोकने को ट्रैक पर कर्मचारी तैनात
देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन ‘गतिमान’ के ट्रायल की तरह उद्घाटन पर कोई हादसा न हो जाए, इसलिए रेलवे ने आगरा से मथुरा तक पूरे ट्रैक पर दोनों ओर नियत दूरी पर आरपीएफ के साथ इंजीनियरिंग सेक्शन के 400 से ज्यादा कर्मचारी और गैंगमैन तैनात कर दिए। सुबह गतिमान के आने और जाने के समय रेलवे पुलों के नीचे, फाटक और कालोनियों के पास कर्मचारी ट्रैक पार करने वालों को रोकते रहे। बता दें कि आखिरी ट्रायल में रुनकता के पास ट्रैक पार करते समय गतिमान से दो बच्चों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आंधी की तरह धूल उड़ाती गुजरी ‘गतिमान’
160 किमी की रफ्तार से आई गतिमान रेलवे ट्रैक पर धूल उड़ाती हुई निकली। रेलवे ट्रैक और पुलों के साथ बिल्लोचपुरा, राजामंडी रेलवे स्टेशन पर लोग ‘गतिमान’ की रफ्तार देखने के लिए रुके रहे। युवाओं ने तो ‘गतिमान’ के साथ सेल्फी लिए। ‘गतिमान’ की स्पीड का खौफ इस कदर रहा कि ट्रैक पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, वह लोगों को यह समझाते रहे कि ट्रैक से 20 फुट दूरी बनाकर रखना अन्यथा हादसा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें