फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली लहलहाने को जिले में शुरू हुआ सिल्वी कल्चर ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंगावन और भागीरथी वन सहित एक बढ़े क्षेत्र में पौधे रोप कर इतिहास बना चुका वन विभाग और जिला प्रशासन अब इन पौधों को सुरक्षति रखने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए सिल्वी कल्चर ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत वन क्षेत्रों में बनाई गईं वाटिकाओं और अलग-अलग क्षेत्रों में रोपे गए पौधों की देखभाल के टिप्स अधिकारियों कामगारों को टिप्स दिए। डीएफओ ने शनिवार को भागीरथी वन पहुंचकर इस ऑपरेशन की शुरूआत कराते हुए कार्य का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले साल गंगावन में एक लाख एक हजार पौधे रोपे गए थे। चंदनपुर घटियारी में स्थापित किए गए इस वन में धीमे-धीमे पौधों की संख्या बढ़ गई। यहां एक लाख बीस हजार पौधे पोषित हैं। इसके अलावा इस साल जिले में भागीरथी वन में 3.51 लाख पौधे रोपे गए हैं। साथ ही पूरे जिले में 20 लाख पौधे रोपे गए हैं। अब इन्हें पोषित करने के लिए ऑपरेशन सिल्वी कल्चर शुरू कर दिया है।
इसके तहत नराई, गुड़ाई, पौधों को सीधा करने, घास की सफाई करने का काम करवाया जाएगा। इसमें मनरेगा के तहत व वन विभाग के कर्मचारी काम करेंगे। उधर वन विभाग की नर्सरियों में तैयार हो रही पौध और नई पौध तैयार करने के लिए गुड़ाई का काम चल रहा है। महिलाओं की मांग के आधार पर यह काम बेरोजगार महिलाओं से वन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिससे कि महिलाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

- जिलाधिकारी के निर्देश पर ऑपरेशन सिल्वी कल्चर शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव बढ़ारी में वन विभाग की नर्सरी है। वहां इस ऑपरेशन के तहत बीज गुड़ाई कराकर महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरे जिलेभर में मजदूरों से इस ऑपरेशन के तहत पौधों की देखभाल कराई जा रही है। ताकि हरियाली की देखभाल के साथ साथ बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें