फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण की तैयारी- मेहनतकशों को दुलार, लापरवाहों को डीएम की फटकार 15-12-36

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पौधरोपण को लेकर की गई तैयारियों में कुछ विभाग लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई है। दूसरी ओर कुछ विभागों ने लक्ष्य से ज्यादा पौधरोपण की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में 18 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य शासन की ओर से तय किया गया है। डीएम सीपी सिंह ने 23 विभागों का लक्ष्य निर्धारित करअलग अलग पौधे रोपने की जिम्मेदारी दे दी है। इस बीच समीक्षा में पाया गया है कि कुछ विभाग लापरवाह बने हुए हैं। श्रम विभाग ने अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष एक भी स्थल का चयन नहीं किया है। नगर निकाय भी पीछे है।
औद्योगिक विकास विभाग वे 4400 लक्ष्य के सापेक्ष एक भी स्थल का चयन नहीं किया है। इसके उलट ग्राम विकास विभाग और पंचायती राज विभाग ने 7 लाख 60 हजार के सापेक्ष 9 लाख 6 हजार स्थल चयनित कर लिए हैं। शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग और रेलवे भी लक्ष्य से आगे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने पौधों को संबंधित विभागों को सौंपने एवं पौधरोपण की सूचनाएं संकलित करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सभी विभागों के अध्यक्षों को अपने अपने विभाग का नोडल अधिकारी बनाया है, जबकि वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी जगदीश तोमर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम समस्या निस्तारण के लिए बनाई है।
विज्ञापन

- पौधरोपण की तैयारी चल रही है। कुछ विभागों ने लापरवाही दिखाई है, जबकि कुछ विभाग लक्ष्य से आगे बढ़ रहे हैं- दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें