फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चिकोरी की प्लांट संचालक नहीं कर रहे खरीद, किसान परेशान

Fri, 24 May 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को डीएम सुधा वर्मा को ज्ञापन सौंपकर चिकोरी की खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की है। सपा नेताओं का कहना है कि प्लांट संचालक किसानों से अनुबंध के बाद भी चिकोरी की खरीद नहीं कर रहे। चिकोरी प्लांट पर चिकोरी लदे ट्रैक्टर खरीद की प्रतिक्षा में खड़े हैं।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र, उपाध्यक्ष गिरीश बाबू, पटियाली विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि चिकोरी प्लांट संचालक एक साल पहले चिकोरी का बीज किसानों को देकर फसल तैयार कराते हैं और फसल की खरीद करने की गारंटी देते हैं। इसका अनुबंध होता है, लेकिन इस समय चिकोरी की फसल प्लांट पर पहुंच रही है और चिकोरी की खरीद नहीं हो पा रही। अनुबंध का समय निकल जाने के बावजूद प्लांट संचालक खरीद नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी तैयार चिकोरी लेकर प्लांटों पर खड़े हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि एसडीएम व तहसीलदार के माध्यम से स्थिति का आंकलन करा कर किसानों की चिकोरी की खरीद सुनिश्चित की जाए। ताकि किसानों को आर्थिक क्षति से किसानों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें