फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ही दिए जाएं रेलवे रियायत पास

Fri, 24 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। श्रीवराह जन सेवा दिव्यांग समिति ने सभी दिव्यांगजन को मिलने वाले रेलवे रियायत पास स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ही दिए जाने की मांग की है। समिति ने इज्ज्तनगर रेलवे मंडल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष कुलदीप निर्भय ने कहा कि रेलवे द्वारा जिले के दिव्यांगजन को दिए जाने वाले रियायत पास बरेली मंडल कार्यालय पर दिए जाते हैं। ऐसे में दिव्यांगों के लिए बरेली चक्कर लगाना काफी मश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि समिति की मांग है कि यह रेलवे रियायत पास स्थानीय स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराए जाएं।
कहा कि दिव्यांगजन की रेलवे यात्रा रियायत के लिए आवेदन प्राप्त करने एवं पहचान पत्र जारी करने को लेकर स्थानीय स्तर पर कार्यालय में ही व्यवस्थाएं की जाएं। ताकि दिव्यांगजन को बरेली मंडल कार्यालय पर नहीं जाना पड़े। कहा कि बहुत से दिव्यांग बरेली तक नहीं पहुंच पाते हैं या उन्हें बरेली तक जाने में परेशानियां होती हैं। ज्ञापन देने वालों में ज्ञानदेवी, विनोद कुमार, धैर्यधर दुबे, शकुंतला, जीशान, नवीन, रामबहादुर आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें