फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से कराने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले चरण के चुनाव के बाद 12 फरवरी से कराने की योजना है। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने संस्थानों के निदेशकों व विभागाध्यक्षों को दो दिन में परीक्षा का कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विवि के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने कहा कि प्रभारी कुलपति ने 12 से 28 फरवरी के बीच परीक्षाएं कराने के लिए कहा है। संस्थानों को दिन में परीक्षा का कार्यक्रम तैयार करके उपलब्ध कराना है। जिससे परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर उसकी तैयारियां पूरी करा ली जाएं। संस्थानों में तैयारी भी शुरू हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत ने मंगलवार को संस्थान की फैकल्टी के साथ बैठक की। परीक्षा का कार्यक्रम तत्काल तैयार करने के लिए कहा। यह भी ध्यान रखने के निर्देश दिए कि परीक्षाओं के बीच एक दिन का अंतराल जरूर हो। किसी चरण के चुनाव के दिन परीक्षा न रखी जाए। जिससे छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 जनवरी से ही होनी थी। कार्यक्रम जारी भी कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षाएं टाल दी गई थीं। विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं को शामिल होना है। इसमें संबद्ध कॉलेजों में पहले संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें