फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल ताजनगरीः सीएम का भी आदेश नहीं मानते अधिकारी, सड़क पर कचरा, घरों में नहीं पानी, खुदे पड़े गड्ढे

Sat, 04 Mar 2023 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

ताजनगरी में सड़क, पानी, स्वच्छता की स्थिति बदतर है। तीन दिन पहले ही सीएम ने वीसी में अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। 

 
विज्ञापन
पाइप लाइन टूटने से बह रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार नजदीक है। इसके बावजूद ताजनगरी आगरा में सड़कों पर कचरा पड़ा है। कॉलोनियों में सीवर, गैस व पानी के लिए खोदे गए गड्ढे खुले पड़े हैं। सीवर मैनहोल भी टूटे हैं। कई जगह घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। ये हाल तब है जब बीते बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में त्योहार के पहले नगर निगम को व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के आदेश दिए थे। पेयजल, सफाई और सड़कों के हालात बयां करती अमर उजाला की रिपोर्ट-

 

कागजों में दस्तक, सड़क पर डलाबघर

डोर-टू-डोर कलेक्शन में लापरवाही से सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं। शनिवार को एमजी रोड-2 पर बोदला, अमरपुरा के पास सड़क पर 15 दिन से कचरा पड़ा है। जानवर मुंह मारते हैं। यहां कचरा जलाने के भी निशान हैं। 1 फरवरी से 3 मार्च तक नगर निगम ने दस्तक अभियान चलाया था। लोगों को कूड़ा-कचरा के प्रति जागरूक करने का दावा किया था, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है। 100 वार्डों में कूड़ा नहीं उठने से कचरा इधर-उधर फेंका जा रहा है। डलाबघर पर सफाई नहीं होने से कचरा सड़कों पर बिखरता है।

विज्ञापन

पानी को तरस रहे 25 हजार लोग

लोहामंडी क्षेत्र में 25 हजार से अधिक लोग 3 दिन से पानी के लिए तरस रहे हैं। गोकुलपुरा, अशोक नगर, राजामंडी, पुनियापाड़ा, नया बांस में नल से पानी बूंद-बूंद टपक रहे हैं। बाड़ा चरन सिंह में 31 दिन से सप्लाई ठप है। उधर, मदिया कटरा पर क्षतिग्रस्त लाइन के लिए तीन दिन से खुदाई चल रही है। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि पाइपलाइन लीक नहीं है। जल निगम का नाला रिसाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजामंडी और गोकुलपुरा में तीन लीकेज ठीक कराई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जल्द जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
 

सड़क पर खोदा गया गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

सड़क किनारे खुले पड़े गड्ढे

आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-4 से सेक्टर-12 मोड़ तक एक किमी. सड़क में 10 जगह खुदाई के कारण गड्ढे खुले पड़े हैं। बीच सड़क पर गहरी सीवर के लिए खुदाई हो रही है। किनारों पर गैस लाइन के लिए फुटपाथ खुदा है। कोई बैरिकेडिंग नहीं है। धूल उड़ने से रोकने को छिड़काव की खानापूरी हो रही है। उधर, सीओडी तिराहा से रामनगर पुलिया रोड पर सीवर का मैनहोल टूटा पड़ा है। त्योहार पर जरा सी चूक खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने खुदाई पर रोक लगाई है, इसके बावजूद सड़कें खुदी पड़ी हैं।
विज्ञापन

संबंधित स्वयं होंगे जिम्मेदार

नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए थे। पानी मिलेगा। सभी वार्डों में सफाई रखनी है। मैनहोल ढके जाने हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें