फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाइन टूटी, नल सूखे...पांच लाख लोग पानी को तरसे

विज्ञापन
यमुनापार पानी न आने पर मंगवाए गए टैंकर से पानी लेने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
आगरा। यूपीएमआरसी (मेट्रो) की पिलर पाइलिंग (गहरी नींव खुदाई) के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन टूटने से यमुनापार की करीब पांच लाख आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस गई। रामबाग चौराहे पर 750 मिमी. व्यास की मुख्य पेयजल लाइन टूटने से ट्रांसयमुना समेत 30 से ज्यादा कॉलोनियों में नल पूरी तरह सूख गए। सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों की परिक्रमा कर घर लौटे श्रद्धालुओं को भी पानी के लिए भटकना पड़ा। नहाने, पूजन और भोलेनाथ के अभिषेक के लिए लोगों को पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन

मेट्रो के पिलर पाइलिंग के कारण जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़ी पानी की मुख्य पाइपलाइन टूट गई। लाइन की मरम्मत का काम रविवार को ही शुरू किया जाना चाहिए था लेकिन जलकल विभाग और यूपीएमआरसी के ठेकेदार के बीच विवाद के कारण काम अटक गया। सोमवार को जलकल विभाग ने अपना ठेकेदार उपलब्ध कराया। इसके बाद मरम्मत के लिए खुदाई शुरू की गई। इस कारण मंगलवार को भी सुबह और शाम पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
बुधवार तक जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। परेशानी दूर करने के लिए जलकल विभाग ने टैंकर भेजे लेकिन वे नाकाफी रहे। महावीर नगर निवासी योगेश पाराशर ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को व्रत था लेकिन पानी नहीं मिला। 200 मीटर दूर पड़ोसी के घर लगे सबमर्सिबल से पानी भरकर लाना पड़ा।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में नहीं मिलेगा पानी
यमुनापार के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-1, फेज-2, शाहदरा, नुनिहाई, नरायच, नगला रामबल, कालिंदी विहार, 100 फुटा रोड, सती नगर, श्याम नगर, कैला देवी मंदिर, कृष्णा कॉलोनी, श्याम विहार कॉलोनी, सौदान सिंह डिग्री कॉलेज, बसेरा कॉलोनी, महावीर नगर, बालाजी नगर, एडीए कॉलोनी, काशीराम आवास, नगला बिहारी, बघेल बस्ती, फाउंड्री नगर, रामबाग, एत्माद्दौला रोड, प्रकाश नगर, घटवासन, पालीवाल पार्क, विजय नगर कॉलोनी, लंगड़े की चौकी, बल्केश्वर और मंडी समिति के आसपास और सामने की कॉलोनियों में भी पेयजल आपूर्ति नहीं होगी।

-
इन नंबरों पर फोन करके मंगवाएं टैंकर
- टोल-फ्री नंबर - 18002702722
- कंट्रोल रूम नंबर - 8192095401
- अवर अभियंता - 8192095734
- सहायक अभियंता - 8192095302
-
जनता पर दोहरी मार
- मेट्रो ने पानी की पाइपलाइन कई बार तोड़ी है। उससे बर्बाद हुए पानी की कीमत और लाइन टूटने की भरपाई कराई जाए। जनता पर दोहरी मार पड़ रही है।
प्रकाश केसवानी, पार्षद, ट्रांसयमुना


आज बदला जाएगा पाइप
मंगलवार को पाइप बदलने का काम किया जाएगा। इसलिए सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं होगी। अगर रात तक काम हो गया तो बुधवार की सुबह आपूर्ति का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेम चंद्र आर्य, अधिशासी अभियंता, जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें