फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिंक बूथ कराएंगे नारी शक्ति का अहसास

Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर निकाय चुनाव में पिंक बूथ नारी शक्ति का अहसास कराएंगे। गुलाबी रंग में रंगे इन बूथों की कमान महिला कार्मिकों के हाथ में होगी। साथ ही इन बूथों पर सजावट भी की जाएगी। इससे ये बूथ मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन


जिले के दस नगर निकायों में मतदान के लिए सौ मतदान केंद्र और 281 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के आदेश पर इस बार भी पिंक बूथ बनाए गए हैं। जिले के प्रत्येक नगर निकाय में एक पिंक बूथ बनाया गया है। ये पिंक बूथ अन्य बूथों से अलग नजर आएगा। इसके साथ ही यहां पूरी कमान महिला कार्मिकों के हाथ में ही होगी।

पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी भी महिलाएं ही तैनात की गई हैं।
यहां गुलाबी रंग की सजावट की जाएगी। सजावट के लिए गुब्बारे, रंगोली व अन्य कार्य किए जाएंगे। साथ ही यहां वालंटियर मतदाताओं की मदद के लिए भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही यहां सेल्फी प्वॉइंट भी बनाया जाएगा। मतदाता मतदान के बाद यहां अपनी सेल्फी ले सकेंगे। इससे ये बूथ मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चुनाव आयोग के आदेश पर प्रत्येक नगर निकाय में एक पिंक बूथ बनाया गया है। यहां सजावट के साथ ही पूरा स्टाफ महिला कार्मिक ही रहेगा।
-विनोद कुमार, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें