फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नहर के दोनों तरफ 200-200 मीटर पर लगेंगे पिलर, इसलिए दिए गए ये निर्देश

Wed, 12 Feb 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नहरों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि दोनों किनारों पर 200-200 मीटर दूर पिलर लगाए जाएं। 

 
विज्ञापन
नहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नहरों के दोनों तरफ 200-200 मीटर दूरी पर पिलर लगेंगे। अतिक्रमण रोकने के लिए यह निर्देश मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने सिंचाई बंधु बैठक में दिए हैं। साथ ही आगरा रजवाह व टर्मिनल को मॉडल नहर की तरह बनाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बालूगंज स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को सिंचाई बंधु बैठक से जल निगम अधिकारी गैरहाजिर रहे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहे हैं। अध्यक्ष ने इस लापरवाही पर जल निगम अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने आगरा रजवाह पर बने सात पुलों को तोड़कर नए पुल बनाने, कैचारा, सकतपुर, गढ़सानी माइनर क्षतिग्रस्त रेगूलेटर को बदलने और नहरों पर कार्यों को मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें