फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मदद का बहाना...युवक को पता ही नहीं चला, डेबिट कार्ड बदला और खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

Wed, 12 Feb 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डेबिट कार्ड बदलकर युवक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
विज्ञापन
डेबिट कार्ड - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में ठगों ने मदद के बहाने से एक युवक का डेबिट कार्ड बदल दिया। कई बार में खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। एक अन्य व्यक्ति के फोन पर आए लिंक को क्लिक करते ही खाते से 35 हजार रुपये कट गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी मेवाराम ने पुलिस को बताया कि वह 3 जनवरी को वह नुनिहाई स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उसके बाद 8 फरवरी को कटरा वजीर खां स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। केबिन के अंदर जाकर मशीन में कार्ड लगाया।

 पिन नंबर डालने केे बाद भी रुपये नहीं निकले। बैंक जाकर पता कि तो खाते से कई बार में 1 लाख रुपये निकाल चुके थे। बैंक कर्मचारी ने डेबिट कार्ड चेक किया तो पता चला कि उनका नहीं है। तब उन्हें याद आया कि जनवरी में रुपये निकालने के दौरान दो युवकों ने मदद के बहाने से डेबिट कार्ड लिया था। वहीं बेलनगंज निवासी गौरव अग्रवाल के फोन पर एक लिंक आया। उन्होंने बैंक का लिंक समझकर क्लिक कर दिया। थोड़ी देर बाद ही खाते से 35 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। तब ठगी के बारे में जानकारी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें