फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में अचानक क्यों कम हो गई कोरोना जांच, सरकार को देना होगा जवाब

Sat, 13 Jun 2020 12:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अधिवक्ता अरुण कुमार दीक्षित ने हाईकोर्ट में दायर की जनहित याचिका
  • सरकार ने जवाब देने के लिए मांगा समय, अगली सुनवाई 19 जून को 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस की जांच अचानक कम क्यों हो गई? सरकार को इस सवाल का जवाब देना होगा। शहर के अधिवक्ता अरुण कुमार दीक्षित की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से एडिशनल अटॉर्नी जनरल मनीष गोयल ने जवाब देने के लिए समय मांगा है। अगली सुनवाई 19 जून को होगी।

विज्ञापन


अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि नोएडा में कोरोना के 58 मामले आने पर सरकार ने वहां के जिलाधिकारी को हटा दिया था। आगरा में 1000 केस होने पर भी जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई नहीं की गई है। अमर उजाला व्यवस्था की खामियों को लगातार उजागर कर रहा है। 


इस पर उन्होंने जनहित याचिका दायर की। इसमें कोरोना जांच ही नहीं, और भी कई मुद्दे शामिल किए गए हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस मनीष चंद त्रिपाठी और रमेश सिन्हा की बेंच में चल रही है। एडिशनल अटॉर्नी जनरल ने जवाब देने के लिए समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के जाते ही संक्रमण कैसे घटा?

दीक्षित का कहना है कि लखनऊ से प्रमुख सचिव के नेतृत्व में अफसरों की टीम आई थी। वो 11 मई को लौट गई। टीम के जाते ही आगरा में कोरोना केस अचानक से कैसे कम हो गए? टीम के आने से पहले एक दिन में 50 केस तक मिले। टीम के जाने के बाद ये कई दिन 10 से भी कम रहे। आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे केस घटे?

मृत्यु के बाद रिपोर्ट क्यों आ रही?

1. जनहित याचिका में सवाल यह भी है कि संक्रमित की मृत्यु के बाद रिपोर्ट क्यों आ रही है? इसका अर्थ यही है कि जांच समय से नहीं की जा रही।
2. गैर कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था अभी भी मुकम्मल नहीं है। लोग उपचार के लिए भटक रहे हैं। इस पर कार्रवाई क्यों नहीं?
3. अन्य जिलों में बड़ी संख्या में प्रवासी संक्रमित मिले हैं। आगरा में न के बराबर हैं, इसकी वजह क्या है? कितने टेस्ट हुए हैं?


संबंधित खबरें-

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें