मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को दबंग ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी है। साथ ही ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। परेशान पीड़िता अब पुलिस की मदद ली है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व हुआ है। वहीं एक दबंग शादी से पूर्व से उसे परेशान करता था। शादी के कुछ समय बीतने के बाद एक बार फिर से दबंग युवक महिला के सामने आ गया। इस बार वह उसे उसकी अश्लील फोटो दिखाकर मिलने के लिए बुलाने लगा। जब विरोध किया तो फोटो को वायरल करने की धमकी दी है।
कई दिनों से परेशान महिला ने आखिरकार पुलिस में शिकायत की। तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।