फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बिहारी जी के चरण दर्शनों का फोटो, सेवायतों ने जताया रोष

Wed, 08 May 2019 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी जी के चरण दर्शन का फोटो कुछ मिनट बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्लिक किए गए फोटो के एंगल से स्पष्ट है कि किसी सेवायत द्वारा ही यह फोटो खींचा गया है। 

विज्ञापन


बांकेबिहारी जी मंदिर में जगह-जगह फोटो खींचना सख्त मना है, के बोर्ड लगे हैं। बावजूद इसके यहां के सेवायत ही फोटो वायरल करने में लगे हुए हैं। मंगलवार को अक्षय तृतीया पर हुए चरण दर्शन के फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल किए जाते रहे। वहीं कुछ गोस्वामियों ने इस पर आपत्ति भी जताई है। 

मंदिर के सेवायत मनोज कुमार गोस्वामी व श्रीनाथ गोस्वामी ने बताया कि इस प्रकार फोटो वायरल करना मंदिर की मर्यादाओं के खिलाफ है, जो गोस्वामी स्वयं भक्तों को फोटो से खींचने से रोकते हैं, उनके द्वारा ऐसे कार्य नहीं किए जाने चाहिए। घनश्याम गोस्वामी व अविनाश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर प्रबंधन द्वारा इसकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें