फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया: काउंसलिंग पत्र जारी, खंदारी कैंपस में बनाए गए पांच केंद्र; साथ लाएं ये दस्तावेज

Mon, 17 Aug 2026 10:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित विषयों में उपलब्ध सीटों और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन विषयों में सीटें पूरी तरह नहीं भर पाएंगी। उन विषयों के बची सीटों का ब्योरा जुटा कर विश्वविद्यालय दोबारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग के लिए सोमवार से 30 विषयों के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के पत्र जारी होना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


पीएचडी की काउंसलिंग 20, 21 और 22 अगस्त को प्रस्तावित है। इसके लिए खंदारी कैंपस में पांच केंद्र बनाए गए हैं। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित विषयों में उपलब्ध सीटों और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पीएचडी समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि जिन विषयों में सीटें पूरी तरह नहीं भर पाएंगी। उन विषयों के बची सीटों का ब्योरा जुटा कर विश्वविद्यालय दोबारा पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराएगा। यह परीक्षा दिसंबर तक कराने की तैयारी है। 
विज्ञापन


पीएचडी प्रवेश परीक्षा में करीब 2,900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें लगभग 2,050 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब पहले चरण में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके बाद जिन विषयों में सीटें खाली रहेंगी, वहां नए अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए दोबारा प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें