आगरा के बिचपुरी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार रात मैनेजर पिंटू (25) ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को घटनास्थल पर तमंचा मिला। एसीपी का कहना है कि कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।