घरेलू गैस सिलिंडर भी हुआ महंगा
पेट्रोल-डीजल के बाद घरेलू सिलिंडर भी महंगा हो गया है। छह महीने में घरेलू सिलिंडर पर 65 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इन छह महीने में व्यावसायिक सिलिंडर पर आठ रुपये कम होने के बावजूद 270 रुपये महंगा हुआ है। वहीं मंगलवार को घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़ गए।
ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलो के घरेलू सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़ने के बाद अब 962.50 रुपये का मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 912.50 रुपये थी। पांच अक्तूबर 2021 में इसकी कीमत 897.50 रुपये थी। सब्सिडी के तौर पर 12.29 रुपये मिल रहे हैं।
सिलिंडर पर मोटी रकम खर्च
कमला नगर की ऊषा सिंघल ने बताया कि एक साल में 14-15 सिलिंडर लग जाते हैं। सिलिंडर की कीमत 962 रुपये हो गई है, आमदनी की मोटी रकम सिलिंडर पर खर्च हो रही है। पेट्रोल-डीजल पहले से ही महंगा है।