फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल: जानिए आज कितने रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल-डीजल, इस तरह जान सकते हैं अपने शहर की कीमतें

Sat, 18 Sep 2021 02:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

शहर के फिलिंग स्टेशनों पर पेट्रोल 98.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.72 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।
 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। शहर के फिलिंग स्टेशनों पर शनिवार को पेट्रोल 98.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.72 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इससे पूर्व तीन सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सिर्फ 14-14 पैसे घटे थे। 
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
विज्ञापन

इन राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर बिक चुका है पेट्रोल 
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है। 
ये भी पढ़ें:
आगरा मंडल में बुखार का कहर: डेंगू-वायरल से नौ बच्चों समेत 11 की मौत, फिरोजाबाद में पांच ने तोड़ा दम

आगरा में कोरोना: एक नया संक्रमित मिला, अब तक 17 लाख लोगों की हुई जांच

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें