पांच विद्यार्थियों ने बनाई ई-बाइक
- फोटो : अमर उजाला
आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के विद्यार्थियों ने बाजार से बाहर हो चुकी 15 साल पुरानी पेट्रोल बाइक के इंजन को निकालकर उसे ई-बाइक बना दिया है। बाइक में बैटरी व उससे संबंधित फेरबदल किए गए हैं। ई-बाइक एक बार पूरा चार्ज होने पर 75 किलोमीटर चलेगी। अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
अंतिम वर्ष के पांच विद्यार्थियों ने बनाई ई-बाइक
संस्थान के इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के पांच विद्यार्थियों ने ई-बाइक बनाई है। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि छात्रों का यह प्रयास सराहनीय है। इससे आर्थिक रूप से बचत की जा सकती है। प्रोजेक्ट पर कोमल, निशु, रजत, शुभम और विशाल ने काम किया है। इन्होंने 2500 रुपये में पुरानी बाइक खरीदी। बाइक का इंजन निकाला और उसके स्थान पर बैटरी, डीसी मोटर और कंट्रोलर लगाए, कुल 27 हजार रुपये खर्चा आया।
ये भी पढ़ें - Delhi Serial Killer: सीरियल किलर रविंद्र को उम्रकैद, 30 बच्चियों की हत्या-बलात्कार, जानें कैसा है परिवार
एक बार की चार्जिंग पर 75 किलोमीटर का तय कराएगी सफर
विद्यार्थियों का दावा है कि बैटरी 6-7 घंटे में पूरी चार्ज होने के बाद 75 किलोमीटर का सफर तय करा सकती है। प्रत्येक किलोमीटर सफर के लिए चालक को मात्र 60 पैसे खर्च करने होंगे। संस्थान निदेशक अकादमिक प्रो. बीएस कुशवाह का कहना है कि विद्यार्थियों के इस काम को पेटेंट कराने का प्रयास किया जाएगा। जो लोग अपनी बाइक को ई-बाइक में बदलना चाहते हैं, वह संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। प्रोजेक्ट में अनुराग कुलश्रेष्ठ, अरुण सिंह, गाइड अभिषेक दीक्षित और राघवेंद्र सिंह ने सहयोग दिया।