फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adipurush: फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक-निर्माता के खिलाफ कोर्ट में याचिका, 11 जुलाई को दर्ज होंगे बयान

Tue, 04 Jul 2023 07:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Adipurush:  फिल्म आदिपुरुष में भगवान श्रीराम, हनुमानजी के चरित्र को  रामचरितमानस के विपरीत दिखाने का आरोप लगाते हुए एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट ने 11 जुलाई की तिथि नियत की है।
 
विज्ञापन
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Adipurush: आदिपुरुष फिल्म पर शुरू हुआ विवाद नहीं थम रहा। फिल्म में रामचरितमानस के विपरीत भगवान श्रीराम, हनुमानजी के चरित्र दिखाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया गया। इसमें फिल्म के निर्देशक और निर्माता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने वादी के बयान के लिए 11 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

मैनपुरी के रहने वाले संजीव किशोर ने फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक-निर्माता ओमराउत, निर्माता भूषण कुमार, कृष्णा कुमार, डायलॉग लेखक मनोज शुक्ला उर्फ उर्फ मनोज मुंतशिर के खिलाफ वाद प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने कहा कि वो पत्नी नीलम, मित्र गौरव सिंह, ज्ञान सिंह, रिंकू शर्मा के साथ 16 जून को फिल्म आदिपुरुष देखने राजामंडी स्थित भारत टॉकीज गए थे। फिल्म को देखने पर लगा कि आदिपुरुष का चित्रण महाकवि तुलसीदास रचित पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस के खिलाफ किया गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि फिल्म का निर्माण मात्र हिंदू भावनाओं को ठेस और धार्मिक उन्माद पैदा करने की नियत से ओम राऊत, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, मनोज शुक्ला ने किया है। वाद पत्र में उक्त लोगों को तलब कर दंडित करने की याचना की गई है। कोर्ट ने वादी को बयान के लिए 11 जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें