फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदः ताजमहल खुलने से लगेंगे पेठा उद्योग को 'पंख', कोरोना महामारी के चलते ठप पड़ा है व्यापार

Sun, 20 Sep 2020 01:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

-500 इकाइयां
-500 दुकानें 
-ताजमहल के निकट 200 दुकानें 
-350 इकाइयों में काम ठप
-40 हजार किलो का रोज होता उत्पादन, इस समय 10 हजार किलो 

 
विज्ञापन
पेठा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब छह माह से बंद पड़ा ताजमहल सोमवार से खुल जाएगा। ताज के खुलने के साथ कई उद्योगों की उम्मीदों को पंख लग जाएंगे। खासकर पेठा उद्योग को।
विज्ञापन



लॉकडाउन से बंद पड़ी औसतन 350 पेठा इकाइयों में काम शुरू हो जाएगा। ताजमहल के आसपास बनी करीब 200 दुकानों में पर्यटकों का आवागमन एक बार फिर होने लगेगा। आगरा में पेठे का निर्माण अनुमानित 500 साल से होना बताया जाता है।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 500 इकाइयां संचालित हैं। जिसमें से 150 में ही काम हो रहा है। बाकी ताजमहल बंद होने के कारण ठप पड़ी हैं। उद्यमी बताते हैं कि 80 फीसद पेठा उद्योग पर्यटन पर निर्भर है। स्मारक खुलने से पेठा उद्योग में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेठा कारखाने में काम करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित
पेठे की लगभग 500 इकाइयां और इतनी ही फुटकर दुकानें हैं। 50 करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर है। ताजमहल बंद रहने के कारण 350 इकाइयों में काम ठप पड़ा है। अब तक 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो चुका है।  - राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन

ताज के पास दुकान बंद पड़ी है
मेरी ताजमहल के निकट दुकान है, जो पिछले पांच सालों से संचालित थी। अब बंद पड़ी है। ऐसा संकट का समय पहले नहीं देखा। हालांकि अब कारोबार रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। - जगमोहन सिंह, कारोबारी

ये भी पढ़ें: डॉ. दीप्ति की मौत का मामला: वारंट जारी होने पर भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

80 फीसदी उद्योग पर्यटन से
80 फीसद उद्योग पर्यटन पर निर्भर है। स्मारक खुलने से कारोबार 30 फीसद की वृद्धि की उम्मीद है। क्योंकि फिलहाल यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं है। इसलिए धीरे धीरे कारोबार में इजाफा होगा। - संजीव सिंघल, उद्यमी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें