फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक को पिटता देखकर वफादार कुत्ते ने हमलावर को काटा, मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Sep 2019 02:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है। इसके कई उदाहरण आए दिन सामने आते हैं। रविवार को आगरा में भी ऐसा ही कुछ हुआ। यहां अपने मालिक को पिटता देखकर कुत्ता हमलावर हो गया। उसने कार सवार को काट लिया। 
विज्ञापन


दरअसल, थाना एत्माद्दौला के यमुना ब्रिज निवासी सोनू के घर के बाहर ईंट रखी थीं। उसके पड़ोस में बनी फैक्टरी का मालिक किशनलाल कार लेकर जा रहा था। कार ईंटों से टकरा गई। आवाज सुनकर सोनू बाहर निकलकर आया। 

उसने कार सही से निकालने के लिए बोला। आरोप है कि किशनलाल और उनका बेटा तनु गालीगलौज करने लगे। दोनों में विवाद बढ़ गया। किशनलाल और सोनू में मारपीट होने लगी। यह देखकर सोनू के घर से पालतू कुत्ता आ गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुत्ते ने अपने मालिक को पिटता देखकर किशनलाल के हाथ पर काट लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि किशनलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

ये भी पढ़ें- तस्वीरें: बीच सड़क पर 'वानर युद्ध' देख ठिठक गए राहगीर, दो घंटे तक लगा रहा जाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें