भोगांव। नेशनल महाविद्यालय में चल रहे एनसीसी के थ्री यूपी बटालियन कैंप के तीसरे दिन छात्राओं को व्यक्तिगत विकास आदि के संबंध में जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आपातकाल व प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कैंप में कर्नल अनिल कुमार और कर्नल एसपी सिंह ने एनसीसी की छात्राओं को आधुनिक हथियार खोलना, बंद करना तथा फायर करने के तरीके बताए। ले. कर्नल पीके डल ने एनसीसी कैडेट को युद्ध कौशल, मैप रीडिंग आदि की जानकारियां भी दीं। कैप्टन राजीव रंजन हथियारों का प्रयोग व रखरखाव का प्रशिक्षण दिया। कमान अधिकारी कर्नल अनिल कुमार के नेतृत्व में यातायात जागरूकता के अंतर्गत लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य सुधीर कुमार यादव, कैप्टन राम किशोर, सूबेदार आरबी थापा, डॉ. एके पाल, डॉ. आशुतोष मिश्रा, सूबेदार रामचंद्र, नायब सूबेदार राजेश कुमार, चमनलाल, हवलदार यशपाल, सुरेंद्र सिंह, बारेलाल, अश्वनी मौजूद रहे।