फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियादिली की सजा: आंसू देख दी नौकरी उसी नौकर ने बेरहमी से ली जान, मौत से पहले तड़पता रहा कारोबारी; रहम न आया

Tue, 02 Apr 2024 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मजबूरी बताकर पहले कारोबारी से नौकरी पा ली। इसके बाद नौकर की कारोबारी के संपत्ती पर नीयत बिगड़ गई। लूट करने के लिए घर पर धावा बोला। कारोबारी की हत्या कर दी। वहीं उनकी पत्नी  गंभीर रूप से घायल हैं। 
 
विज्ञापन
दरियादिली की सजा मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में केमिकल कारोबारी की हत्या नौकर ने साथियों संग मिलकर की। केमिकल कारोबारी ने उसके आंसू देखे तो रहम आ गया और उसे नौकरी पर रख लिया था। लेकिन कारोबारी को क्या पता था कि इस दरियादिली की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी। नौकर ने ही लूट के लिए कारोबारी की हत्या कर दी।
विज्ञापन




 

मालकिन लता को डराकर अलमारी की चाबी मांगने के लिए दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। न डरने और चाबी देने से मना करने पर उनको भी नहीं बख्शा। कारोबारी की पत्नी लता पर भी हमला कर दिया। लता ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार शोर मचाकर न केवल अपनी जान बचाई बल्कि बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि बदमाश नकदी व जेवरात समेट ले गए।
 

कारोबारी के बेटे सुमित ने पुलिस को बताया कि वारदात में शामिल नौकर लोकेश ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला है। चार साल पहले नौकरी करने आया था। उसने अपनी मजबूरी बताई थी, तब पिता ने दरियादिली दिखाते हुए उसे काम पर रख लिया।
उसके काम को देखकर कभी कभार घर भी बुला लिया जाता था। घर आने-जाने के कारण उसे पता चल गया था कि मां लता घर में अकेली रहती हैं। लोकेश कई बार नौकरी भी छोड़कर जा चुका था। वापस आकर काम करने लगता था। इससे काम पर रख लेते थे। तीन महीने पहले भी नौकरी छोड़कर चला गया था। दो दिन पहले फिर से दुकान पर आया। काम मांगा। पिता ने मजबूरी बताने पर काम पर रख लिया। सोमवार को काम पर नहीं आया। सुबह 10 बजे छोटे भाई रजत को कॉल किया था। काम पर आने की कह रहा था। मगर, आया नहीं।

 

जानबूझकर चुना दोपहर का समय
सुमित ने बताया कि पिता भी रोजाना दुकान पर बैैठा करते थे। मगर, सोमवार दोपहर को अचानक घर आ गए थे। पुलिस का अनुमान है कि नौकर ने पहले रेकी की। उसे उम्मीद थी कि कारोबारी दुकान पर होंगे। घर में मालकिन अकेली मिल जाएंगी। वारदात के लिए दोपहर का समय चुना। मगर, कारोबारी घर में ही मिल गए। इस पर उनकी हत्या कर दी। बाद में मालकिन से जेवरात लूटने के लिए नौकर दूसरी मंजिल पर गया था। उसे लग रहा था कि मालकिन बदमाशों के बारे में सुनकर डर जाएंगी।
विज्ञापन

भिड़ गईं मालकिन
आराम से जेवरात निकालकर दे देंगी। मगर, ऐसा नहीं हुआ। वह शोर मचाने लगीं। इस पर उसने उन पर भी हमला बोल दिया। लहूलुहान कर दिया। मगर, उन्होंने अपना बचाव किया। बदमाशों से भिड़ गईं। मगर, अकेली होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं कर सकीं। बाद में बदमाशों ने घर खंगाल डाला। इसके बाद भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें