फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुर किरकिच निवासी युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
26एमएनपी-05-एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकिच निवासी एक युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिला। मौत का सही कारण जाननेे के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर किरकिच निवासी विजेंद्र सिंह शाक्य का पुत्र दीपक (26) उर्फ दीपेंद्र नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर करीब एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस भी मौके पर आ गई, ग्रामीणों के अनुसार दीपक सोमवार की शाम को गांव पहुंचा था, लेकिन वह अपने घर नहीं गया। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। वहीं, परिजन के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं थी। उसने खुदकुशी की है या कुछ और हुआ है। अभी वह कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें