मैनपुरी। नगला पजाबा के पास सोमवार की देर रात सड़क पार कर रहे एक किशोर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र में नगला कीरत कांशीराम कालोनी निवासी रफीक (14) पुत्र मुकीम सोमवार की देर रात किसी काम से सड़क पार कर रहा था। मैनपुरी कुरावली मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को चौकी इंचार्ज विपिन तोमर ने शव का पोस्टमार्टम कराया।