सहावर। क्षेत्र में करीब दो माह पूर्व निराश्रित महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश कर दिया। सभी को जेल भेज दिया गया।
12 जनवरी को सहावर थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर में एक निराश्रित महिला की हत्या हुई थी। पीड़ित पुत्र की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी सहावर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाने की पुलिस की टीमें गठित की गईं थीं। टीमों ने हत्यारोपी रामनिवास, यशवीर, सत्येंद्र, सुनील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला के पति की करीब सात वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला के कई लोगों से संबंध बन गए। इस कारण अंगोछे से गला दबाकर 12 जनवरी को शराब के नशे में हत्या कर दी।