फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटदर्द से पीड़ित किसान के पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में पेटदर्द के साथ ही डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अजीतगंज निवासी युवक की अचानक उठे पेटदर्द के बाद मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को डायरिया से पीड़ित पांच मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी रनवीर सिंह (45) को शनिवार की देर रात अचानक तेज पेटदर्द उठा। परिजन उसे लेकर आननफानन में जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से रविवार को तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया, जिनमें एक की हालत चिंताजनक बताई गई है। वहीं, रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में कुल 16 मरीज भर्ती कराए गए, इनमें से पांच डायरिया और पेटदर्द से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें