फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
टूंडला पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर समस्याएं बतातीं महिलाएं - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। सोमवार को कांशीराम कॉलोनी बन्ना की महिलाओं ने पालिका कार्यालय पहुंचकर पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ईओ के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

विगत काफी दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे कांशीराम कालोनी बन्ना के लोगों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। कॉलोनी की महिलाएं हाथों में बर्तन लेकर पालिका पहुंच गईं। पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
महिलाओं का आरोप था कि कई माह बाद भी खराब पड़ी सबमर्सिबल को ठीक नहीं कराया गया है। हंगामा होता देखकर ईओ मुकेश कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिलाओं को खराब सबमर्सिबल को ठीक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

एमपी रोड पर पेयजल समस्या को लेकर दिया ज्ञापन
टूंडला। आप और हम संस्था द्वारा एमपी रोड, प्रेम कुटीर वाली गली में पेयजल समस्या को लेकर ईओ से शिकायत कर गई। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में की गई शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
यदि समस्या का समाधान शीघ्र न हुआ तो पालिका के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। अध्यक्ष बीएस बेदी, चंद्रपाल सिंह चौहान, सतीश मलिक, बबलू चक, राजेन्द्र चक, नूरजहां, ओमवती शर्मा, डा. सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
बन्ना की कांशीराम कॉलोनी में सबमर्सिबल फुंकने की शिकायत मिली है। एमपी रोड की समस्या भी संज्ञान में आई है। दो दिन के अंदर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें