उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन पहुंच गए हैं। उनके साथ आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव भी हैं। सीएम के कार्यक्रम के बाहर ही हजारों प्रदर्शनकारी भी इकट्ठा हैं जो अपने आशियानों को बचाने के लिए सीएम से गुहार लगाने आए हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वृंदावन में रामकथा वाचक संत विजय कौशल महाराज के आश्रम में मानसी ध्यानकेंद्र का उद्घाटन किया। कृष्ण कृपा धाम में आयोजित शरद महोत्सव में मंच से कहा कि प्रदेश सरकार संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का भी गठन किया गया है।
उन्होंने कहा ब्रज के साथ स्थलों के विकास के लिए योजना पर काम किया जा रहा है और इसकी शुरुआत वृंदावन से होगी। ब्रज क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को बचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। वृंदावन मथुरा को तीर्थ स्थल बनाने के लिए संतों का सानिध्य और आशीर्वाद भी जरुरी है।