एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद व एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में पुलिस के पकड़ने पर लोग तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। कोई कूलर की घास लेने जाने की बात कह रहा है तो कोई अंडे खरीदने की। आगरा में शुक्रवार को पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे पर एक व्यापारी का 2500 रुपये का चालान काटा। उनका कहना था कि वो अंडे लेने निकले हैं।
सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग वाहनों से भी निकलने लगे हैं। ऐसे में पुलिस सख्ती कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने हरीपर्वत चौराहे पर चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों को रोका गया।
न मास्क पहना, न सीट बेल्ट लगाई
शाह मार्केट के एक व्यापारी अपनी कार से जा रहे थे। उनकी कार पर काली फिल्म भी चढ़ी थी। व्यापारी ने मास्क और सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी। यह देखकर पुलिस ने रोक लिया। जब पुलिस ने घर से बाहर आने का कारण पूछा तो व्यापारी ने बताया कि अंडे खरीदने निकले हैं। पुलिस ने कहा कि जब दुकानें ही नहीं खुल रही हैं तो अंडे कहां से लाएंगे।