फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्मी से अकुलाए लोगों पर दोपहर में हुई राहत की बारिश

Sat, 12 Jul 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सगंज। गर्मी से अकुलाए लोगों पर दोपहर में हुई बारिश ने राहत दी। करीब आधा घंटा तक हुई तेज बारिश से पारे में गिरावट आ गई। लोगों को उमस से निजात मिल गई और लोग सुकूून महसूस करने लगे। मौसम विभाग ने रविवार को आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में सुबह के समय हल्के बादल छाने सेे लोग राहत महसूस कर रहे थे। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहा, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद से तेज धूप निकल आई। इसी के साथ गर्मी बढ़ गई। तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल किया। लोग बचाव के लिए छाता लगाकर या फिर चेहरे को ढककर निकलते देखे गए। दोपहर 2 बजे तक पारा 31 डिग्री पहुंच गया, लेकिन 3 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। घटाएं घिर आई और तेज बारिश शुरू हो गई। कासगंज, सहावर, गंजडुंंडवारा, सिढ़पुरा, अमांपुर, पटियाली में आधा घंटा तक बारिश हुई। जबकि सोरोंजी में मौसम सामान्य बना रहा। बारिश के चलते ठंडी हवा के झोंके लोगोें को राहत देने लगे। लोग बारिश में से बचने के लिए इधर-उधर रुक गए। इससे सड़कें खाली नजर आने लगी। पटरी पर सामन विक्रेताओं ने अपने सामान को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया। मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. बृज विकास सिंह ने बताया कि रविवार को आंधी आने व गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें