फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के झगड़े में पिटी खाकी: युवक ने बीवी को मारा, पुलिस पहुंची तो ससुराल वालों ने उन्हें जमकर लगाई मार

Sun, 27 Aug 2023 03:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Crime in Agra: पुलिस ने बताया कि सिपाही अमित की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र के ग्राम नगला अर्जुन में शुक्रवार की रात एक युवक ने पत्नी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर ससुराल के लोगों ने हमला कर दिया। दो सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सिपाहियों ने भागकर जान बचाई। थाने से फोर्स पहुंची तो हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने अपनी तरफ से 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

नगला अर्जुन निवासी कन्हैयालाल पर आरोप है कि उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से क्षुब्ध महिला ने 112 नंबर पर फोन किया। सूचना पर सिपाही अमित कुमार और सुनील कुमार गांव पहुंचे। पुलिस के मुताबिक सिपाही आरोपी कन्हैयालाल से घटना के बारे में पूछताछ कर रहे थे। तभी उसके भाई शैलू और पिता राम निवास ने पड़ोसी सोनू के साथ सिपाहियों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

सिपाहियों को दौड़ाकर पीटा। अपनी जान बचा सिपाही थाने पर पहुंचे और आपबीती बताई। थाने से फोर्स मौके पर पहुंचा, लेकिन तक तक हमलावर भाग चुके थे। थाना प्रभारी खंदौली नीरज कुमार ने बताया कि सिपाही अमित की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें