फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: हिस्ट्रीशीटर की मौत से सहमे लोग, गांव में पसरा सन्नाटा

Fri, 10 Jun 2022 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बगिया में थाना पुलिस की घेराबंदी से भयभीत होकर एटा के हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गांव के लोग सहमे दिखे।
 
विज्ञापन
गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बगिया में आर्यन उर्फ सोनू यादव को ज्यादातर ग्रामीण जानते थे। वह अपने फूफा धर्मेंद्र के घर रह रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक पुलिस के पहुंचने पर धर्मेंद्र के घर से ग्रामीणों ने फायरिंग की आवाज सुनी। पहले तो फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन कुछ ही देर में हिस्ट्रीशीटर की मौत की खबर आते ही ग्रामीण सहम गए और कोई भी ग्रामीण हिस्ट्रीशीटर के बारे में कुछ भी बचाने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन


एक के बाद एक पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां और अतिरिक्त पुलिसबल गांव में पहुंच रहा था। ऐसा माहौल देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस की डॉग स्क्वाइड टीम व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच हिस्ट्रीशीटर के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेजा। हिस्ट्रीशीटर के फूफा व परिवार के अन्य लोग भी घर से चले गए। पुलिस अधिकारियों ने गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात कर दी है। गांव में पहुंचे मीडियाकर्मियों से भी ग्रामीण बातचीत करने को तैयार नहीं थे और चुप्पी साधे हुए थे।

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 17 मामले

हिस्ट्रीशीटर आर्यन यदुवंशी उर्फ सोनू यादव पर कुल 17 मामले दर्ज हैं, जिसमें ज्यादातर मामले में कोतवाली देहात एटा के हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद के एका और अमांपुर थाने में मामले दर्ज हैं। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पेशेवर अपराधी है। उसके ऊपर हत्या, लूट, डकैती, चोरी, पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर, आयुध अधिनियम के मामले दर्ज हैं। वर्ष 2014 में कोतवाली देहात क्षेत्र में उस पर हत्या का मामला दर्ज हुआ। इसके बाद लगातार वह संगीन वारदातों को अंजाम देता रहा। हिस्ट्रीशीटर का आपराधिक इतिहास यूपी के सीसीटीएनएस नेटवर्क पर भी अपलोड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें