फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप में भी नहीं पिघली ठंड

विज्ञापन
कासगंज के प्रभुपार्क में ठंड से राहत पाने को हल्की धूप में बैठे लोग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दो दिन के बाद निकली धूप के बाद भी ठंड से लोग कांपते नजर आए। दिन भर सर्द हवाएं चलने से ठंड के तेवर तल्ख बने रहे। धूप हल्की होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम पारा 16 डिग्री तक ही चढ़ सका। सोमवार को वातावरण में हल्की धुंध व बादल छाए रहे, जिससे सूर्यदेव के दर्शन देने के बाद भी धूप हल्की रही। सुबह से ही शीतल हवाएं चलने लगी।
विज्ञापन

सुबह के समय पिछले चार दिनों बाद पारे में कुछ सुधार आया, जिससे न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन धूप में तल्खी न होने से दिन का पारा अधिक ऊपर नहीं जा सका। दोपहर 2 बजे अधिकतम पारा 16 डिग्री तक पहुंचा। धूप निकलने पर लोगों ने ठंड से बचने के लिए घरों की छतों, पार्कों आदि स्थानों पर बैठकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की, लेकिन राहत नहीं मिली। दोपहर 3 बजे से पारे में फिर से गिरावट आने लगी। शाम ढलते ढलते पारा काफी नीचे आ गया और फिर रात को मौसम में काफी ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें