आरोपी के घर में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन पहले बालिग लड़की एक लड़के के साथ चली गई थी। लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोर्ट की छुट्टी होने के बाद लड़की के अभी बयान नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कुछ लोग यहां इकट्ठे हुए थे। उक्त लोगों ने आरोपी के घरों में आग लगा दी। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगजनी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
दूसरे समुदाय का है आरोपी
रुनकता की रहने वाली छात्रा 11 अप्रैल की दोपहर लापता हो गई थी। परिजनों ने जिम संचालक साजिद पर उसे अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस को युवती की बरामदगी का अल्टीमेटम दिया था।
दिल्ली में मिली थी लोकेशन
बुधवार को छात्रा की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इस पर पुलिस टीम गई थी। उसे बरामद कर लिया। युवती के वीडियो भी वायरल हुए थे। इसमें वो अपनी मर्जी से जाने की बात कह रही थी। युवती के सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक कमरे में नजर आ रही। वह कह रही है कि बालिग है। इसमें जिम संचालक भी नजर आया है।