फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कफ्र्यू से पहले बाजार में पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोविड कर्फ्यू से पहले शनिवार को बाजार में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। लोगों ने राशन, सब्जी सहित फलों की खरीदारी की।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक कोविड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। बीते वर्ष लॉकडाउन का दंश झेल चुके लोगों में इस बार कोविड कर्फ्यू को लेकर जागरूकता दिखी।
कोविड कर्फ्यू शुरू होने से पहले शनिवार की सुबह लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंच गए। लोगों ने 35 घंटे तक रहने वाले कोविड कर्फ्यू को देखते हुए जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। 35 घंटे तक बाजार बंद रहने की वजह से लोगों ने राशन और सब्जी की दुकानों पर पहुंचकर सामान खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों की ज्यादा हुई बिक्री
नवरात्र और रमजान में उपवास रखने वाले लोग फलों का प्रयोग ज्यादा करते हैं। कोविड कर्फ्यू को देखते हुए लोगों ने शनिवार को बाजार में पहुंचकर फलों की ज्यादा खरीदारी की। पपीता, सेव, अंगूर, आम, तरबूज, खरबूजा की दुकानों और हथठेलों पर लोग ज्यादा संख्या में खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें