फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने आया था लोगों को दुआएं देकर गया, रंगेहाथ पकड़े गए युवक को मिली ऐसी 'सजा'

Wed, 28 Oct 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक चोर को अनूठी सजा दी गई कि वह लोगों को दुआएं देकर गया। उसने सजा को सबक के तौर पर लिया और कसम खाई कि वह आगे से कभी भी कोई गलत काम नहीं करेगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत नहीं की और उसे जाने दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, यह चोर कॉलोनी में चोरी करने आया था। तभी लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। चोर की बात सुनकर मारपीट करने के बजाय लोगों ने उसे काम पर लगा दिया। वह जिस घर में घुसा था, उसकी सफाई करा दी। बाद में उसे मेहनताना भी दिया गया। 


मंगलवार की सुबह तकरीबन पांच बजे एक अनजान युवक शहर की शंकर मिल कालोनी में घूम रहा था। टहलने के लिए निकले कालोनी के लोगों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई तो युवक ने बताया कि वह चोरी करने आया था, लेकिन हिम्मत नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बोला- नहीं हुई चोरी करने की हिम्मत

युवक ने बताया कि वह बेरोजगार है। काम-धंधा नहीं मिल रहा। इसके कारण उसने चोरी करने का इरादा बनाया, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सका। उसकी बात सुनकर लोगों का दिल पसीज गया। लोगों ने उसकी पिटाई करने की बजाय उसके हाथों में झाड़ू-फावड़ा थमा दिया। 

यह भी पढ़ें- मथुरा में मुठभेड़: कुख्यात अनिल बावरिया को मार गिराने के बाद पुलिस को तीन बदमाशों की तलाश

जिस घर में चोरी करने आया था, उसकी साफ-सफाई करने को कहा। लोगों ने उससे लगभग दो घंटे तक गंदगी की सफाई कराई। बाद में उसे उसका मेहनताना दिया। उससे कहा कि दोबारा चोरी करने की बजाय अगर वह मेहनत करेगा तो सम्मान और मेहनताना दोनों मिलेगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें