फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट से भैंस मरी...बाल-बाल बचा पशुपालक, लोगों का फूट पड़ा आक्रोश; दो घंटे तक हंगामा

Mon, 29 Dec 2025 11:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

करंट से भैंस की माैत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। मुआवजे की मांग करते हुए करीब दो घंटे हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
भैंस की माैत के बाद प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शाहदरा चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे करंट लगने से एक भैंस मर गई। पशुपालक बाल-बाल बचा। घटना से आक्रोशित लोगों ने टोरंट पावर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक हंगामा किया। हालांकि कंपनी ने निजी टेलीकॉम कंपनी के टावर में लगे केबल में करंट की वजह से हादसा बताया है।
विज्ञापन


बजरंग नगर, शाहदरा निवासी महावीर सिंह ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपनी दो भैंस को खेत की ओर ले जा रहे थे। निजी संचार कंपनी के टावर के पास सड़क किनारे अचानक करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से एक भैंस मर गई। दूसरी भैंस किसी तरह भागकर बच निकली। उन्हें भी करंट लगा, लेकिन वह बच गए।

हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। टोरंट पावर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मुआवजे की मांग करते हुए लोगों ने करीब दो घंटे हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया।  वहीं टोरंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर कंपनी की एक टीम मौके पर गई थी। जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल के नजदीक लगे निजी कंपनी टावर के केबल में फॉल्ट था। पैनल से करंट वापस आने के कारण घटना हुई है। विस्तृत जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें